भीम प्रज्ञा न्यूज सूरजगढ़। काजड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने को लेकर मंजू तंवर की अध्यक्षता में एक साधारण सभा का आयोजन किया गया। सभा में क्षेत्र के युवाओं व महिलाओं के अलावा अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभा में सर्व सहमति से 8 मार्च 2020 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की माताओं व शहीद वीरांगनाओं के अलावा चिकित्सा, शिक्षा, सुरक्षा, समाज सेवा, आंगनबाड़ी व अन्य विभागों में कार्य करने वाली महिलाओं और किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
कक्षा 10 व 12 में 80ः अंक लाने वाली बालिकाओं को तथा कालेज शिक्षा में 70ः अंक अर्जित करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षाविद जगदीश प्रसाद सैन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करना हमारे क्षेत्र की महिलाओं के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। हमारे क्षेत्र में महिलाओं के सम्मान में इस तरह का यह पहला व अनूठा कार्यक्रम होगा। सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन समिति द्वारा किया जाएगा।
सभा में समाजसेवी गजानंद कटारिया, धर्मपाल गांधी, वैध जय प्रकाश स्वामी, सुनील राजोरिया, जगदीश प्रसाद सैन, दिनेश खाटीवाल, धर्मेंद्र बुडानिया, भंवर सिंह गुर्जर, मुकेश सैनी, अशोक स्वामी, राय सिंह शेखावत, मनीष बुडानिया, सरजीत कुमार, पूजा स्वामी हेमलता शर्मा, सुमन मेघवाल, मंजू देवी, मांगेलाल, अशोक कुमावत, अनिल जांगिड़, रामनिवास, होशियार सिंह, आनंद शर्मा, धर्मेंद्र आदि अन्य लोगों ने भाग लिया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगा महिलाओं का सम्मान