250 पूर्व सैनिक व 25 वीरांगनाओं की समस्याओं का हुआ समाधान

भीम प्रज्ञा न्यूज़. गुढ़ागौड़जी। भोड़की रोड मानसी मार्केट से आगे आज 61 सब एरिया जयपुर व वेंट रेस ब्रांच के द्वारा पूर्व सैनिकों व वीरांगनाओं के पेंशन संबंधित समस्याओं का एक कैंप आयोजित किया गया। जिसमें 61 सब एरिया के सी ओ एल राजेंद्र प्रसाद कड़वासरा वह उनकी टीम ने भाग लिया जिसमें पूर्व सैनिकों की अनेक समस्याओं का निराकरण किया व जानकारी प्रदान की। इस कार्यक्रम में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की गई। सी एल ओ राजेंद्र सिंह ने के ट्रस्ट द्वारा की जा रही सेवाओं के लिए कहा कि यह बहुत ही पुण्य का काम है जिस मार्ग पर ट्रस्ट चल रहा है वह सराहनीय है। ट्रस्ट के प्रभारी सांखला ने बताया देश की सेवा करने वालों की सेवा करने का सौभाग्य आज ट्रस्ट को जो प्राप्त हुआ है उसके लिए ट्रस्ट सेना व उनके अधिकारियों के प्रति कृतज्ञ। कार्यक्रम संयोजक कैप्टन छगन सिंह ने बताया कि कैंप  में 250 पूर्व सैनिकों,25 वीराग्नाओ एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का निराकरण किया गया व ट्रस्ट के अध्यक्ष हंसराज व दिनेश सांखला को प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम बहुत ही शांतिप्रिय व अनुशासन से संपन्न हुआ अंत में छगन सिंह ने जयपुर से आई टीम व लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट टीम को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी दिनेश सांखला , हंसराज, नेमीचंद, खेमचंद ,बनवारी लाल, किशन सिंह, गोकुल सिंह, पाबू दान सिंह, नंद देव सिंह आदि लोगों ने अपनी सेवाएं प्रदान की।