जिला कलेक्टर ने एन.सी.सी. कैडेट का किया सम्मान

भीम प्रज्ञा न्यूज.झुंझुनूं। 
जिला मुख्यालय स्थित जिले की अग्रणीं शिक्षण संस्था सेठ मोतीलाल (पी.जी.) महाविद्यालय की बी.काॅम. पार्ट तृतीय की छात्रा एन.सी.सी. कैडेट सोम्या कुमारी ने गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर आयोजित आर.डी. परेड में भाग लेकर जिले व महाविद्यालय का नाम रोशन किया। महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. डी.एस. रूहेला ने बताया कि जिले की एक मात्र इस एन.सी.सी. कैडेट की इस उपलब्धि के उपलक्ष में आज जिला कलेक्टर रवि जैन ने एन.सी.सी. कैडेट सोम्या को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया एवं उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।