वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए दिखाया उत्साह

 


भीम प्रज्ञा न्यूज़ बुहाना।


राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुहाड़वास में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल बिमला सिहाग ने की। मुख्य अतिथि सरपंच कामराज व जवाहर सिंह एसीबीओ बुहाना थे। अतिथियों ने विद्यार्थियों को संस्कारवान बनने की बात कही। उन्होंने कहा सरकारी विद्यालयों में व्यवस्थित और शिक्षा के उत्तरदायित्व के लिए जो जानकारी दी जाती है। वह नागरिकता के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सूबेदार पोकरराम, सूबेदार मेजर हवा सिंह, कप्तान अमर सिंह, आदि मंचासीन अतिथि थे। इस मौके पर विद्यालय के भामाशाह के रूप में हिम्मत संस्थान के प्रतिनिधि को सम्मानित किया गया। बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ है परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों के  समग्र विकास के लिए धन की समस्या को आडे नहीं आने देंगे‌। इस अवसर पर पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन उमराव सिंह व्याख्याता व करण सिंह कुल्हार ने किया। इस मौके पर शारीरिक शिक्षक सूरजभान, हवासिंह नेहरा, राजेश कुमार रायली, वीरेंद्र सिंह तंवर, मुकेश कुमार ,करण सिंह नेहरा ,रामनिवास ,राजेश भगासरा, आदि लोग मौजूद थे।