भीम प्रज्ञा न्यूज़@मुकेश रांगेय बुहाना।जब जब मानव सभ्यता पर खतरा मंडराया है। तब तब साधु संतों ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निश्चित रूप से संत प्रवृत्ति के लोग जब कोविड-19 त्रासदी के खिलाफ जंग लड़ने के लिए मैदान में उतरेगे तो निश्चित रूप से भारत संक्रमण रहित राष्ट्र बन पाएगा। कोई भी व्यक्ति भूख से व्यथित नहीं हो। बुहाना के प्रसिद्ध संत एवं राष्ट्रीय प्रवासी मंच के राष्ट्रीय गुरु महामंडलेश्वर धर्म गिरी महाराज मंगल मुखी समाज की ओर से बाबा भभूता सिद्ध जलाराम गौशाला बुहाना ने अपने आश्रम के भंडारे का दरवाजा जरूरतमंद लोगों के लिए खोल दिया है। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा नहीं सोए इसके लिए आश्रम में आने वाले जरूरतमंद परिवारों को 5 किलो दाल चावल पहुंचाने का अध्ययन शुरू किया है। धर्म गिरी महाराज ने संत समाज से अपील की है कि ऐसी स्थिति में आगे आकर अपने भक्तों के माध्यम से नर सेवा नारायण सेवा को सर्वोपरि मानकर दीनबंधु की मदद के लिए आगे आए।
दीनबंधु की सेवा के लिए संत समाज पहल करे -धर्म गिरी महाराज