पूर्व छात्र के आर्थिक सहयोग से विद्यालय का कायाकल्प बदलेगा


लांबी-सहड़ के पूर्व छात्र रहे इंजीनियर अशोक यादव ने स्कूल को दिए 11 लाख रुपए


भीम प्रज्ञा न्यूज़ बुहाना। महात्मा गांधी के जन्मदिवस 150 साल पूरे होने के उपलक्ष में राजस्थान शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी विद्यालयों में पूर्व छात्र सखा  संगम कार्यक्रम के शानदार रिजल्ट देखने को मिल रहे हैं। पूर्व छात्र स्वयं भामाशाह के रूप में पहल करते हुए अपने विद्यालयों का कायाकल्प बदल रहे है। एलुमिनियम मीट का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए इंजीनियर अशोक यादव के आर्थिक सहयोग से लांबी सहड़ के सरकारी विद्यालय में 11लाख रुपए की लागत से विद्यालय का कायाकल्प होगा। प्रधानाचार्य अनीता सैनी के अनुसार शहीद सुरेश सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लाम्बी सहड़ में वार्षिक उत्सव एवं पूर्व छात्र सम्मेलन आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि बुहाना सीबीइओ जगवीरसिंह यादव थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्र सखा संगम के भामाशाहों में   इंजीनियर अशोक यादव, पूर्व प्रधानाचार्य मनीराम, सुभाष और भगवान सिंह रहे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। भामाशाह इंजीनियर अशोक यादव ने अपने स्कूल  के मुख्य द्वार के पुनः नव निर्माण, इंटरलॉक सड़क और विद्यालय भवन  सुसज्जा एवं  रंगरोगन के लिए 11 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। इंजीनियर यादव ने विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए कहा की दुनिया में वे कुछ भी बने परंतु इन सबसे पहले एक अच्छे नागरिक जरूर बने। उन्होंने कहा की अपनी जन्मभूमि और अपनी कर्मभूमि की जिम्मेदारियों और दायित्वों का यथासंभव पालन करते हुए अपने ही लोगों की मदद करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा इंसान को अंधेरे से प्रकाश की ओर ले आती है। उन्होंने कहां की इस विद्यालय की शिक्षा ने उन्हें नई पहचान दी है। इसलिए मेरा नैतिक फर्ज बनता है कि मैं अपने विद्यालय का कायाकल्प करने में अपना अक्षुण्ण योगदान दे सकूं। आपकी जानकारी के लिए बता दें की इंजीनियरअशोक यादव पीडबल्यूडी विभाग में एइएन के पद पर जिला बाड़मेर में कार्यरत है। भामाशाह मदन शर्मा ने 21 हजार रूपए, विद्यालय प्रधानाचार्य ने 11 हजार, विद्यालय स्टाफ द्वारा 21 हजार रूपए, सुनिल यादव ने पांच पंखे, पानी की मोटर व 51 सौ रूपए विद्यालय को भेंट किये।  मंच संचालन अनिल शर्मा व  रोशन जांगिड़ ने संयुक्त रूप से किया।