भीम प्रज्ञा न्यूज़ झुंझुनूं।
सारी दुनिया कोरोना के कहर से जूझ रही है। वही हमारा देश कोरोना के साथ-साथ आतंकवादी हमलों से भी संघर्ष कर रहा है। सैनिक कल्याण बोर्ड झुंझुनूं से मिली जानकारी के अनुसार झुंझुनू जिले का एक शहीद हुआ है छांव श्री गांव का रहने वाला छत्रपाल सिंह उम्र 23 साल जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया। छत्रपाल सिंह पैराट्रूपर के पद पर सेवारत था वह 5 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था रविवार को एलओसी पर हुई थी मुठभेड़। कुपवाड़ा के रंगडोरी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए इनमें से झुंझुनू का छत्रपाल सिंह भी है। 15 घंटे तक चली मुठभेड़ मैं आतंकवादियों की घुसपैठ को रोकते हुए शहीद हो गया।
शहीद हुए जवानों में हिमाचल के सूबेदार संजीव कुमार, बालकृष्ण, हवलदार देवेंद्र सिंह, अमित कुमार और झूंझुनूं जिले के छत्रपाल सिंह हैं। शहीद छत्रपाल की उम्र महज 23 साल थी। 18 वर्ष की उम्र में भर्ती हुए छत्रपाल सिंह की सेवा 5 वर्ष ही हुई थी।