स्कूल के शिक्षकों ने 111 विद्यार्थियों के जरूरतमंद परिवार को भेजी खाद्य सामग्री


शिक्षक ने निभाई मुखिया की भूमिका, लॉक डाउन के चलते बच्चों की भूख की चिंता करने वाले अशोक तिवारी को सेल्यूट।


भीम प्रज्ञा @दिलीप शर्मा श्रीमाधोपुर  मीडिया हेल्पलाइन के जरिए एक पॉजिटिव खबर शिक्षा विभाग से प्राप्त हुई है इस खबर को जानकर शिक्षा विभाग में सकारात्मक काम करने वाले शिक्षकों को सलूट करने के लिए आप तक साझा की जा रही है पढ़िए भीम प्रज्ञा की एक्सक्यूटिव खबरें के साथ आपको अवलोकन करवा रहे हैं। स्वतंत्रता सेनानी स्व.पंडित बंशीधर शर्मा नांगलका राजकीय उच्च प्राथमिक संस्कृत विद्यालय,श्रीमाधोपुर (सीकर) का देखिए। जहां के स्टाफ ने लॉकडाउन के चलते विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के परिवारों से दूरभाष पर सम्पर्क के बाद जरूरतमंद परिवारों के 111 लोगों के लिए स्टाफ के सहयोग से रामनवमी गुरुवार को  राशन सामग्री आटा दाल चावल तेल मिर्च-मसाले चायपत्ती चीनी बिस्किट नहाने धोने के साबुन प्रत्येक परिवार को वितरित किया। इस वितरण में उन लोगों को भी शामिल किया गया जो विद्यालय परिक्षेत्र में जरूरतमंद परिवार थे।  प्रधानाध्यापक अशोक तिवाड़ी"मऊ" व महेंद्र कुमार शर्मा,भूदाराम कुमावत संतोष चौधरी स्टाफ साथियों ने शिक्षा जगत का आवाहन किया की इस वक्त संकट की इस घड़ी में आगे आकर जरूरतमंद विद्यार्थियों के परिवारों एवं जरूरतमंद लोगों की हर सम्भव मदद कर शिक्षक एवं मानव धर्म निभाएं। भीम प्रज्ञा कोविड-19 मीडिया हेल्पलाइन  विद्यालय के कर्मयोगी व सेवाभावी प्रधानाध्यापक अशोक तिवाड़ी का अभिनंदन करता है।